महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बागापार से शिवपुर दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का कार्य काम बंद पड़ा है। ठेकेदार की लापरवाही और विभाग की मौन स्वीकृति आम लोगों पर भारी पड़ रही है। ठेकेदार ने मनमानी करते हुए करीब दो महीने पहले निर्माण कार्य के लिए सड़क को खोदा और कुछ स्थानों पर गिट्टी बिछाकर यूं ही छोड़ दिया। इस मार्ग पर गिट्टी उखड़ने से वाहन चालकों को धूल के गुब्बार का सामना करते हुए परेशान होना पड़ रहा है। अब वर्षा भी शुरू होने वाली है। कार्य की गति धीमी होने से राहगीर परेशान हैं। सङक पर उड़ रही धूल व बिखरी गिट्टियां राहगीर की समस्या बनी हुई हैं। दोपहिया और चौपहिया वाहनों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि निर्माण की गति बेहद धीमी है। समाजसेवी रवींद्र जैन, मिथिलेश सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.