छपरा, जनवरी 13 -- छपरा, एक संवाददाता । परियोजनाओं के निर्माण कार्य में शहर की सड़क खुदी पड़ी है तो नाले बनने मेें भी अवागमन को लेकर काफी परेशानी हो रही है। शहर के कई मोहल्ले की सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बनी है। डबल डेकर निर्माण के कारण नगर पालिका चौक से गांधी चौक तक लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के कारण लोगों के घर का किचन का पानी घर में ही लगा रहता है। मालूम हो कि डबल डेकर निर्माण के कारण उत्तर और दक्षिण साइड के दोनों नाला ध्वस्त कर दिए गए हैं। जिस वजह से लोगों को बरसात के दिनों में पूरी तरह से जल जमाव का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों की रोजगार पर आफत बताया जाता है कि जहां लोगों की दुकानदारी चौपट हो गयी है। वहीं यहां के लोगों को घर से सड़क पर निकलना मुश्किल हो गय...