दरभंगा, मार्च 17 -- मनीगाछी। सकरी (कनकपुर) से धरौड़ा तक सिंचाई सुविधा के लिए सिंचाई विभाग की ओर से कोसी शाखा नहर के पूर्वी तटबंध पर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण रविवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा ने किया। प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर गांव में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए सांसद संजय झा ने अपने मंत्रित्व काल में इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी थी। निरीक्षण के दौरान नेहरा में लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष रमेश चौधरी एवं जदयू के पूर्व जिला संगठन सचिव पवन कुमार सहनी के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में सुशील कुमार चौधरी उर्फ छोटे, जयराम चौधरी, अरुण सहनी, संजय कुमार चौधरी, गोपाल जी चौधरी, शंभु चौधरी, रौशन चौधरी, शैलेन्द्र कुमार चौधरी सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.