सीतामढ़ी, जनवरी 10 -- पुपरी। नगर परिषद जनकपुर रोड, पुपरी के वार्ड 09 में सड़क व नाला निर्माण के लिए किए गए खुदाई से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सड़क के किनारे की नाली से पानी ओवरफ्लो कर सड़क के गहरे भाग में पहुंच रहा है। जिस वजह से सड़क पर जलजमाव व कीचड़ की समस्या उतपन्न हो चुका है। जैतपुर मुहल्ला के काशी प्रसाद, राकेश कुमार आदि ने बताया कि सड़क व नाला के निर्माण के लिए खुदाई कराई गई है। किंतु कार्य को प्रारंभ नही किया गया है। जिस वजह से नालियों का पानी ओभरलैप कर गहरे भाग में आ रहा है। जलजमाव व कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वार्ड पार्षद राजेश कुमार ने नगर के कार्यपालक पदाधिकारी से संवेदक से कहकर सड़क व नाला का निर्माण कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.