बेगुसराय, जनवरी 11 -- बरौनी। नगर परिषद वार्ड-तीन स्थित पटेल मार्ग से गाछी टोला पीचिंग सड़क तक मिट्टी भराई व ईंट सोलिंग में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने से मिट्टी पूरी तरह धंस जाने से आने-जाने वाले लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। संतुलन बिगड़ जाने से लोग रोज ब रोज गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कार्यपालक अधिकारी व मुख्य पार्षद से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...