हजारीबाग, मई 31 -- चौपारण, प्रतिनिधि। जीटी रोड स्थित सियरकोनी के पास शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में गंगोत्री होटल के संचालक सन्नी कुमार सिंह (29) पिता सचिदानंद की दुखद मौत हो गई। आकस्मिक मृत्यु की खबर फैलते ही उनके परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, सन्नी सिंह अहले सुबह करीब 4 बजे लोहावर स्थान चौपारण, अपने घर से सियरकोनी स्थित होटल जा रहे थे। इसी दौरान, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची चौपारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्तरपरिक्षण के लिए भेज दिया। सन्नी की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। बीते शुक्रवार को ही उन्होंने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी। वह अपने पीछे एक मासूम बेटी, पत्नी और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस खबर से परिवार पर दुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.