अररिया, जुलाई 12 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर गिदरिया ओवर ब्रिज के समीप शुक्रवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग रानीगंज प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के बिनोदपुर का रहने वाला 60 वर्षीय मो कलाम था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग मो कलाम शुक्रवार की पहले सुबह सायकिल से खरहैया बस्ती स्थित अपने ससुराल से बिनोदपुर घर लौट रहा था। इसी दौरान गिदरिया ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी अररिया आरएस थाना पुलिस को दी गई। मृतक के पैकेट से मिले मोबाइल के आधार पर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.