सीवान, दिसम्बर 10 -- दरौंदा, एक संवाददाता। छपरा-सीवान मुख्य सड़क एनएच-531 पर कमसड़ा गांव के समीप सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही वृद्ध दूर जा गिरे और साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के बलूही गांव निवासी नौलाख साह (60 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौलाख साह साइकिल से बगौरा से अपने घर बलूहीं लौट रहे थे। कमसड़ा के निकट वे जैसे ही सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी सीवान से छपरा की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की गति काफी अधिक थी, इसकारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग ...