हरिद्वार, जून 12 -- ड्यूटी से साइकिल से लौट रहे फैक्ट्री कर्मचारी को कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक आजमगढ़ के जहानपुर निवासी सन्तोष कुमार यादव हाल निवासी बेगमपुर एक कंपनी में काम करता था। वह कंपनी से रात की डयूटी कर बुधवार सुबह साइकिल से अपने कमरे पर लौट रहा था। धनौरी मार्ग पर एक ढाबा के पास पीछे से तेजी से आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलट गई। इससे की फैक्ट्री कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...