बागपत, अप्रैल 22 -- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में सांकरौद गांव का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांकरौद का अंसार शनिवार देर शाम बाइक से बागपत से अपने गांव लौट रहा था। जब वह खेकड़ा तहसील के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंसार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...