गिरडीह, मई 11 -- सरिया, प्रतनिधि। शनिवार सुबह 9 बजे सरिया से गिरिडीह एक बैठक में शामिल होने जा रहे सरिया आरएसएस के खण्ड कार्यवाह आशीष तर्वे एवं सेवा प्रमुख भीम मोदी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर हॉस्पिटल गिरिडीह में कराया गया। फिर इनके परिजन इन्हें घर लेते गए। दोनों की हालत ठीक ठाक है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह स्थित मोदी सेवा सदन में आरएसएस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित थी। जिसमें शामिल होने के लिए अपनी बाइक से संघ के सरिया प्रखण्ड कार्यवाह आशीष तर्वे एवं खण्ड सेवा प्रमुख भीम मोदी जा रहे थे। इसी बीच बिरनी प्रखण्ड के बाघानल के नजदीक सामने से आ रहे एक टाटा मैजिक ने दूसरे वाहन से ओवरटेक करने की फिराक में बाइक को ठोकर मार दी जिसके बाद बाइक पलट गई जिसमें ये दोनों घायल हो गए। वहीं इनके पीछे बाइक से जा रहे सरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.