गिरडीह, जुलाई 3 -- गावां। गावां थाना क्षेत्र के पटना बलहारा पथ पर बुधवार दोपहर में हुई बाइक दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परमानंद शर्मा अपनी बाइक से जमडार से गावां आ रहे थे। आने के क्रम में लोरिया निवासी पूरन मुर्मू की 18 वर्षीय पुत्री गौरी मुर्मू व छोटन मरांडी की पुत्री रिंकी मरांडी ने लोरिया के पास बाइक को रोकने का इशारा कर गावां तक ले जाने का आग्रह किया। परमानंद शर्मा ने दोनों बच्चियों को अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर आगे बढ़ने पर भिखी घाटी के पास उतरने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी। बाद में सूचना पर गावां थाना पुलिस पहुंची व तीनों को घायलावस्था में गावां सीएचसी भेजवाया। गावां अस्पताल में जांच के दौरान डॉ महेश्वरम ने 18 वर्षीय गौरी मुर्मू को मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.