चतरा, जनवरी 5 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा-पिपरवार मुख्य सड़क स्थित मंडेर मंझली टांड़ में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हाइवा और एक हाइड्रा वाहन का आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में बाईक सवार कल्याणपुर मंडेर निवासी 19 वर्षीय प्रकाश टाना भगत, पिता तेतर टाना भगत घायल हो गया। इस घटना मे युवक का बजाज कंपनी की बाइक के खरपचे उड़ गये। बताया गया कि प्रकाश टाना भगत घर से चावल लेकर टंडवा ड्यूटी कारपेंटर दुकान जा रहा था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने समुचित इलाज और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.