दरभंगा, फरवरी 23 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के गोलमा गांव के पास टर्निंग प्वाइंट पर रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सहरसा जिले के महिषी थाने के बिशनपुर गांव निवासी मंगरू सदा के 30 वर्षीय पुत्र राहुल सदा के रूप में की गई। राहुल दरभंगा जिले के तेगच्छा गांव में किसी काम से आया था। वह तेगच्छा से अपनी ससुराल ब्रहमोत बाइक से जा रहा था। गोलमा गांव के पास तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 40 फीट नीचे खेत में जा गिरी। दुर्घटना में मौके पर ही राहुल की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तिलकेश्वर थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और गाड़ी से रहुल व उसकी बाइक को अपने घर ले गए। इस संबंध में तिलेश्वर के प्रभारी थाना अध्यक्ष संजीव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.