बलिया, जुलाई 29 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में सोमवार की देर शाम एक युवक की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया खुर्द निवासी 35 वर्षीय हरिंद्र राम सोमवार की सुबह बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डूमरी गांव अपने मौसी के यहां गया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच बांसडीह रोड के छाता गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया लिहाजा वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची बांसडीह रोड थाने की पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मोबाइल और कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान करने के बाद पुलिस ने घटना से परिवार के लोगों को अवगत कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.