मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मझौलीया चौक के पास दो दिन पूर्व सड़क हादसे में कुमारी विभा रानी की मौत हो गई थी। मामले में उसके पति विनोद कुमार ने सदर थाने में हाइड्रा क्रेन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विभा मूलरूप से वैशाली के बेलसंड इलाके की रहने वाली थी। वह वर्तमान में पति व बच्चों के साथ भगवानपुर में रहती थी। वह खबड़ा स्थित एक विवाह भवन से भोज खाकर अपने पति के साथ बाइक से डेरा पर लौट रही थी। इस दौरान हाइड्रा क्रेन ने उसे रौंद दिया था। घटना में विभा की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्रेन को पकड़ कर चालक की पिटाई कर दी थी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.