किशनगंज, फरवरी 14 -- पोठिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनगंज ठाकुरगंज सड़क स्थित कालियागंज के निकट किशनगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने महिला सहित छह वर्षीय बालक को टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बालक मामूली रुप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल ही दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए ठाकुरगंज भेजा। वहीं ट्रक सहित चालक को भी राहगीरों ने मौके पर धर दबोचा। घायल महिला की पहचान जुवेदा खातून 32 पति अब्दुल बारीक तथा घायल बालक हेयात अली छह वर्ष पिता अब्दुल बारीक निवासी बीरपुर थाना पोठिया के रूप में परिजनों ने की है। यह सड़क हादसा शुक्रवार संध्या को उस समय हुआ, जब महिला अपनी बच्चे के साथ अपनी घर के लिए पैदल सड़क होकर जा रही थी। इसी दौरान किशनगंज की ओर तेज रफ्तार से आ रही ट्रक महिला को ठोकर...