चतरा, दिसम्बर 22 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज चतरा मुख्य मार्ग स्थित डुमरी गांव के समीप सोमवार को घटे सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना सड़क पार कर रही एक महिला को मोटरसाइकिल के टक्कर मार देने के कारण घटा। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला डुमरी गांव के रामसेवक साव की 54 वर्षीय पत्नी मालती देवी है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। महिला बाएं पैर में गंभीर फ्रैक्चर और सर में गंभीर चोट रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला सड़क पार कर रही थी। इस दौरान घंघरी की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस...