चतरा, जनवरी 30 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित बलुरी गांव के समीप गुरुवार की देर शाम घटे एक सड़क दुर्घटना में भाई-बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रतापपुर के टंडवा गांव के किशोरी प्रजापति का 30 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, 20 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी और दिनेश प्रजापति की 18 वर्षीय पुत्री सुखी कुमारी है। तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर हंटरगंज आ रहे थे। इसी दौरान बलुरी गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति गंभीर रहने के कारण धीरज कुमार को गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...