चक्रधरपुर, जनवरी 12 -- चक्रधपुर, संवाददाता। रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 73 ई पर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चेकनाका के पास रविवार सुबह झामुमो के केन्द्रीय सदस्य राम लाल मुंडा बाल बाल बचे, हलांकि इस दुर्घटना में उनका वाहन पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह राम लाल मुंडा अपनी थार गाड़ी से चेकनाका के पास गये हुये थे, जहां चाईबासा की ओर से एक तेज रफ्तार बस आकर उनके वाहन में आगे से सीधी टक्कर मार दी। जिससे वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं वे बाल बाल बचे।वहीं सूचना मिलते ही जदयू के जिला अध्यक्ष बिश्राम मुंडा, झामुमो नेता दिनेश जेना सहित कई मौके पर पहुंचे। वहीं उन्होंने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.