समस्तीपुर, जून 29 -- वारिसनगर। समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ के मुक्तापुर धर्मकांटा के पास रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाईक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुर विशुन वार्ड 14 निवासी कैलाश साह के पुत्र नंदन कुमार(20) के रूप में हुई। घटना से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर.दरभंगा मुख्य पथ को जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आने जाने वाले यात्रियों से बकझक भी किया। वहीं ईंट पत्थर भी चलाये जिससे कई लोग चोटिल भी हो गये। वहीं कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लगभग दो घंटे तक जाम के बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोग उलझ गये। लोगों का आरोप था कि पुलिस सूचना के काफी देर बाद पहुंचती है। यही कारण है कि धक्का मारने के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। अगर पुलिस समय पर पहुंचती तो वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.