जमुई, मार्च 24 -- जमुई, निज संवाददाता जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर गिद्धौर मोड़ के पास रविवार को अज्ञात वाहन के चकमा देने के बाद तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदर गांव निवासी जगदंबी राम की पत्नी आकाश देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आकाश देवी आंख का इलाज करने के लिए झाझा गई हुई थी, यहां से इलाज करवा कर वापस रिश्तेदार के साथ बाइक से लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक गिद्धौर मोड़ के पास पहुंची इसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.