खगडि़या, जनवरी 6 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना अंतर्गत एनएच 107 पर जयप्रभानगर के समीप सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मधेपुरा जिले के एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत बाइक सवार युवक की पहचान सीमावर्ती मधेपुरा जिले के आलमनगर वार्ड नंबर 11 निवासी संतोष झा का 26 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बाइक से दिलखुश खगड़िया से अपने घर जा रहा था। चौथम थाना क्षेत्र के जयप्रभानगर गावं के समीप संतुलन बिगड़ जाने के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसके कारण बाइक पर सवार युवक दूर जा गिरा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए चौथम सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ब्रजेश कुमार द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस...