बेगुसराय, फरवरी 5 -- बीहट। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के धत्ता मोड़ के समीप रिफाइनरी सड़क पर गुरुवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बेगूसराय निवासी प्रभु कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले गये है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार बेगूसराय की ओर से जबकि चार पहिया वाहन महना की ओर जा रहा था। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...