गिरडीह, नवम्बर 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी-फुसरो पथ पर डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली गांव के समीप रविवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिये डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह के सिहोडीह निवासी मनोज दास पिता बलदेव दास एवं चुना दास पिता स्व. मंगर दास शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से गिरिडीह लौट रहे थे। इसी क्रम में घुटवाली गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...