मुंगेर, मई 4 -- मुंगेर, न सं। शनिवार को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुवा बाग में दोपहर लगभग 01 बजे सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यातायात थाना के डीएसपी प्रभात रंजन द्वारा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल उमेश कुमार उम्र 60 वर्ष, पिता स्व जगदीश शाह, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी है। जबकि दुसरा घायल रंजन कुमार उम्र 23 वर्ष पिता स्व रामेश्वर मिस्त्री शामिल है। दोनो घायल संदलपुर निवासी प्रेमनाथ सिंह, पिता स्व मटुकधारी मंडल, के यहां कार्य कर रहा था। कार्य को लेकर दोनो घायल बालू लाने हेरूदियारा की ओर गया था। इसी बीच बाईक चुआबाग में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गयी, जिसमें दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.