पलामू, नवम्बर 10 -- पाटन। बसदह गांव के यादव टोला स्थित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम यादव के छोटे भाई 30 वर्षीय पप्पू यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। शनिवार की शाम में पप्पू यादव मेदिनीनगर से टेंपो में सवार होकर बसदह घर जा रहा था। विपरीत दिशा से बाधगोरिया के पास मोटरसाइकिल आ टकराया। इससे पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे मेदिनीनगर के मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पप्पू यादव एक लड़की और एक लड़का का पिता था। रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, सहायक अध्यापक विनोद सिंह, डीलर संघ के पूर्व अध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, पाटन भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, सहायक अध्यापक रामजी यादव, नंदू यादव आदि...