अररिया, फरवरी 7 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के अलग-अलग मार्गों पर बीते 24 घंटे के दौरान हुए सड़क दुघर्टना में महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में रीति कुमारी धर्मगंज, मेहरू उद्दीन गांव पीपरा बिजवार शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। इस बात की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जहांगीर आलम ने देते हुए बताया कि इलाज होने के बाद दोनो घायल खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...