सोनभद्र, दिसम्बर 11 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घोरावल-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित धुरकरी ग्राम में बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घोरावल कस्बा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय ने बताया कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार पांडेय पुत्र दुर्गा प्रसाद तथा 25 वर्षीय मोहित सोनी पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम दीपनगर जिला मिर्जापुर बुधवार की रात बाइक से घोरावल की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर चोट होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय से युवकों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...