आरा, मार्च 16 -- पीरो। बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद युवकों को रेफर कर दिया गया। इनका इलाज रोहतास जिले के बिक्रमगंज में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर परिषद की वार्ड संख्या चार निवासी करेना चौधरी और सुरेश चौधरी बाइक से तरारी गये थे। शनिवार की शाम पीरो लौटने के क्रम में उनकी बाइक एक पुलिया में टकरा गई और दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.