बगहा, दिसम्बर 11 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज-रामनगर मुख्य पथ में चांदपुर पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना बुधवार की देर शाम आठ बजे की है। जख्मी युवकों में नौतन थाना के बैकुंठवा गांव निवासी अमित कुमार (24) व टेढिकुईया गांव निवासी नीरू ठाकुर (23) व गोलू पटेल (25) शामिल हैं। सूचना पर पहुंची 112 मोबाइल टीम ने तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर अनुमंडल अस्पताल से चले गये। बताया जा रहा है कि निजी क्लीनिक में वे भर्ती हैं। हसमें अमित व गोलू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बाइक को थाने लाया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.