मोतिहारी, जनवरी 2 -- डुमरियाघाट। राजमार्ग 27 पर नरसिंह बाबा मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी बाइक सवार युवक की मौत इलाज में ले जाने के दौरान हो गयी। परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। मृतक अमन कुमार तिवारी (25) जिले के छोटा बरियारपुर के वार्ड 37 निवासी कौशल किशोर तिवारी का पुत्र था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था। परिजनों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जारहा था। उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप द...