मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता । बोचहां थाना क्षेत्र के मझौली में हुए सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्धा की मंगलवार को इलाज के दौरान बोचहां सीएचसी में मौत हो गई। महिला मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के बेलहा बथनाहा निवासी लालू ठाकुर की पत्नी लक्ष्मी देवी थी। स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि सोमवार को मझौली में यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसमें काफी लोग जख्मी हुए थे। जख्मी लोगों को सीएचसी बोचहां में भर्ती कराया गया था। उन्हीं में एक महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए स्वजन अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.