छपरा, अप्रैल 1 -- इसुआपुर। थाना क्षेत्र के नवादा गांव के स्वर्गीय वीरेंद्र दुबे की पत्नी अनीता देवी सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गई है। वह अपने ससुराल से मोटरसाइकिल से छठ करने के लिए मायके जा रही थी। इस बीच इसुआपुर -डेहुड़ी सड़क पर भगवानपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने से गिर गई। उसे गंभीर चोटें लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से अचेतावस्था में उसे सीएचसी इसुआपुर ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा में रसोईया का काम करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...