जहानाबाद, मई 9 -- मेहन्दीया, एक संवाददाता दाऊद नगर में हुए सड़क हादसे में प्रखंड के बेलावं ग्राम के एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसकी मां जीवन मौत से जूझ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बेलावं ग्राम निवासी सिया रंजन उर्फ खुरखुर्री की पत्नी सुप्रिया देवी दाउदनगर जा रही थी जहां दो दिन पूर्व ही उसका एक भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और दाउदनगर के एक अस्पताल में भर्ती था। भाई को देखने सुप्रिया देवी अपने दो बच्चों के साथ एक ऑटो से दाउदनगर जा रही थी। वह जैसे ही दाउदनगर के अकबरपुर पहुंची थी कि उसका ऑटो विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गया। जिसमें उसका चार वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं सुप्रिया देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। गम्भीर रूप से घायल सुप्रिया देवी को दाउदनगर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.