अररिया, फरवरी 17 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के अलग-अलग गांव के सड़क मार्गो पर बीते 24 घंटे के भीतर हुई सड़क दुर्घटना में महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलो का इलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। घायलो में फुलसरा का मनोज यादव, कोडहेली का रेखा देवी, बंगाबाड़ी का नारायण मंडल व मोहनियां का इलताफ शामिल हैं। मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया। सभी पीड़ित खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...