चतरा, दिसम्बर 8 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज चतरा डोभी मुख्य मार्ग स्थित हंटरगंज गोदोवार गांव के समीप रविवार को घटे एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में हंटरगंज के डटमी गांव के पिंटू भारती की 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी और शाही गांव के मोहम्मद मुकाबिर मोहम्मद, मो अशरफ और मोहम्मद मुरसलीन शामिल है। शाही गांव के तीनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर हंटरगंज से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहे अनिता देवी को सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें अनिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण मोटरसाइकिल पर सवार तीनो युवक भी घायल हो गए। चारो घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज लाकर भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनिता देवी को बेहतर इल...