मधेपुरा, नवम्बर 29 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र।दरभंगा के दिल्ली मोड़ पर रविवार को फोर लेन पर डिवाइडर से टकरा कर पलटी स्कार्पियो में सवार गंभीर तीन लोगों की मौत के बाद घायल एक युवक ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में स्कार्पियो सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज पटना में चल रहा था। घायलों में एक युवक अभिमन्यु कुमार (24) की गुरुवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक अभिमन्यू कुमार शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा झरकाहा वार्ड 12 निवासी योगेन्द्र यादव का पुत्र बताया गया। था। जानकारी हो कि इस दुर्घटना में मधेपुरा के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि 4 लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि स्कार्पियो में सात लोग सवार थे। घायलों में विभा देवी (65) उसका बेटा गु्ड्डू यादव (25), ...