रांची, मई 26 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के बिचना पुल के समीप शनिवार को खूंटी मोहनाटोली निवासी बजरंग प्रसाद अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका निधन बीती रात इलाज के क्रम में रांची के रिम्स में हो गया। बजरंग अंगराबाड़ी की अंग्रेजी शराब दुकान में काम करते थे। ये शनिवार को दुकान बंद होने के बाद घर लौटने के क्रम में उनके साथ यह हादशा हो गया। बजरंग अपने परिवार के इकलौते कमाउ सदस्य थे। उनके निधन पर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...