जौनपुर, अगस्त 12 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिहौली बाजार में बाइक की टक्कर से घायल दुकानदार की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौत की खबर लगते परिजनों में कोहराम मच गया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी निवासी 52 वर्षीय रामदुलार यादव शुक्रवार की रात में बाजार से दुकान बंद कर आठ बजे घर के लिए निकले थे। जैसे ही वह जौनपुर-केराकत मार्ग के सिहौली चौराहे के पास पहुंचे थे। इस दौरान बाइक चालक ने विपरीत दिशा में आकर टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। उधर, धक्का लगने से रामदुलार साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना लगने पर परिजनों ने जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गए। जहां डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.