गिरडीह, अगस्त 6 -- गावां। बीते रविवार को गावां-सतगावां सड़क दुर्घटना में घायल पूनम देवी की भी मौत हो गई। गौरतलब हो कि विगत रविवार को मल्हेत गांव की 5 महिलाएं धान रोपने के लिए घर से कुछ दूरी पर जा रही थी। इस दौरान भुताही पुल के पास एक गैस टैंकर की चपेट में आने से सभी पांचों महिलाएं घायल हो गई थी। सभी को आनन फानन में गावां सीएचसी ले जाया गया था। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद बसमतिया देवी को मृत घोषित कर दिया था। वहीं गंभीर रूप से घायल पूनम देवी, उषा देवी एवं सुगिया देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को पूनम देवी पति गुड्डू रजवार की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूनम का इलाज रांची रिम्स में किया जा रहा था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन इलाज के लिए वहां से बाहर ले जा रहे थे। ले जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.