चतरा, जुलाई 19 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड की मलकपुर पंचायत के मलकपुर गांव निवासी देवकी साव के 19 वर्षीय इकलौते पुत्र लोकेश कुमार गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। शुक्रवार की देर शाम लोकेश अपने ट्रक को चलाकर हजारीबाग से इटखोरी अपना घर आ रहा था। इसी क्रम में ट्रक इटखोरी पदमा मार्ग पर स्थित एक पेड़ में अनियंत्रित होकर जा टकराया, जिससे लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायलावस्था में उसके परिजनों ने उसे हजारीबाग सदर अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने वहां स्थिति गम्भीर देखकर जवाब दे दिया। जिसके बाद उसे रांची के रिम्स में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। लोकेश गुप्ता तीन बहनों का छोटा व इकलौता चिराग था। सूत्रों के अनुसार बीए की पढ़ाई के बाद दो महीने पूर्व ही लोकेश अपनी जिद से एक ट्रक खरीदा था। हालांकि मृतक के पिता देवकी साव खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.