जहानाबाद, नवम्बर 21 -- अरवल, निज संवाददाता। शहीद जगदेव स्मारक कॉलेज कुर्था के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक महावीर कुमार गद्दोपुर निवासी हरिमोहन यादव का पुत्र बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महावीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह यादव सदर अस्पताल पहुंचे एवं जख्मी युवक को सभी सुविधा प्रदान करते हुए गंभीर हालत को देखते हैं विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भिजवाने का काम किया। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। फोटो- 21 नवम्बर अरवल- 05 कैप्शन- अरवल स्थित सदर अस्पताल में शुक्रवार को घायल का इलाज करते चिकित्सक।

हिंदी हिन...