मधेपुरा, फरवरी 9 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। भर्राही थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एनएच 107 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक पर सवार दो लोग जख्मी हो गए। मृतक की पहचान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के डेफरा वार्ड 10 निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र सौरभ कुमार (23) के रूप में की गयी। बताया गया कि सोमवार को सुबह करीब आठ बजे भर्राही थाना क्षेत्र में एनएच 107 पर राजपुर स्थित गैमन इंडिया प्लांट के पास हादसा बताया गया कि मृतक सौरभ दो भाइयों में बड़ा था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ सिंहेश्वर मंदिर गया था। सोमवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर अपने दोस्तों के साथ पूर्णिया की ओर जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे एनएच 107 पर राजपुर स्थित गैमन इंडिया प्लांट के पास हादसा अज्ञात वाहन से बाइक को ठोकर लग गयी। दुर्घटना मे...