बुलंदशहर, मई 11 -- सिकंदराबाद। कोतवाली नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के मोहल्ला पक्का बाग निवासी छज्जू (50वर्ष) ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार की रात करीब दस बजे वह ई-रिक्शा लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुत्ते की कब्र के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.