जहानाबाद, फरवरी 21 -- अरवल, निज संवाददाता। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा है कि बालू लदे ट्रक आने के कारण लगातार जाम लग रहा है। बालू लदे ट्रक के शहर में नो एंट्री लगाना एवं समय का निर्धारण करना होगा तभी जाकर शहर को जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि शहर वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए हर तरह के उपाय करना चाहिए ताकि दुकानदार का व्यवसाय बाधित नहीं हो एवं आमजन आसानी से आ जा सके। साथ ही सड़क दुर्घटना में हो रहे इजाफा पर भी चिंता जाहिर करते हुए सड़क दुर्घटना पर रोकने के लिए परिवहन विभाग से सभी जरूरी उपाय करने की भी मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...