भदोही, जनवरी 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा ाअभियान तथा फैटेलिटी समाधान के तहत नियमों के पालन के प्रति जन-जन को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने के क्रम में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रंखला में उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों का बेसिक ट्रामा लाइफ सपोर्ट एवं फर्स्ट रेस्पांडर का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला अस्पताल ज्ञानपुर के समन्वय से चिकित्सक डा प्रदीप यादव एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ हरिओम के सानिध्य में सीपीआर प्रशिक्षण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सड़क सुरक्ष...