हमीरपुर, नवम्बर 26 -- मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मुस्करा थानाक्षेत्र के ग्राम इमिलिया निवासी 23 वर्षीय शिवकुमार पुत्र अनिरुद्ध सिंह मंगलवार की रात खन्ना से अपने गांव बाइक द्वारा लौट रहा था। तभी राजमार्ग पर ग्राम नरायच के समीप संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं ग्राम रतौली निवासी 40 वर्षीय छोटे पुत्र बौरा मौदहा से बाइक से बीती शाम अपने गांव जा रहा था। तभी रमना गांव के निकट वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। छोटे की हालत गंभीर होने के कारण चलते प्राथमिक इलाज के बाद उसे भी रेफर कर दिया गया। इधर ग्राम गुरदहा निवासी 30 वर्षीय बुद्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.