हमीरपुर, दिसम्बर 26 -- मौदहा। कस्बे में ई-रिक्शा पलटने में जहां मां-बेटा घायल हो गए। वहीं अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हुए। पांचों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिसोलर थानाक्षेत्र के ग्राम बड़े लेवा निवासी 40 वर्षीय नीलम पत्नी गजेंद्र सिंह अपने बेटे 18 वर्षीय अमित के साथ ई-रिक्शा में बैठकर बड़े चौराहा जा रही थी। तभी बड़े चौराहे पर ई-रिक्शा पलटने से मां-बेटे घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौदहा निवासी 55 वर्षीय फूला पत्नी बाबू व उसकी 17 वर्षीय पुत्री आयुषी तथा रागौल निवासी 45 वर्षीय राजू पुत्र लल्लू अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें उनके परिजनों ने लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद सभी घायलों की हालत में सुधार है। मधुमक्ख...