जहानाबाद, फरवरी 19 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में तीन अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। एक घटना मखदुमपुर बाजार की है जहां मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में प्रीतम कुमार और कौशिक कुमार दोनों मखदुमपुर डीह मोहल्ला के रहने वाले हैं। वहीं बाजार के कारगिल चौक के पास एक बच्चे को बचाने में मोटरसाइकिल दुर्घटना हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। जिसके बाद विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया। दूसरी घटना विशुगंज थाना क्षेत्र के पचबई गांव की है जहां मोटरसाइकिल दुर्घटना में नीतीश कुमार घायल हो गए। इसका प्राथमिक इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया उसके बाद सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया। तीसरी घटना टेहटा मोड़...